बचपन में
जब पिताजी की
उँगलियाँ पकड़े
जाता था अपने गावं
तो देखता था
टूटी सी खाट पर
लेटे हुए
बुढिया दादी की तरह
अपनी
जानी-पहचानी
सड़क को
पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण
कृशकाय ,
कातर निगाहों से
निहारते
अपने शरीर में पड़े
अनगिन
छालों को
जो समय ने
दिए थे उसे ।
आज भी मैं
अपने बच्चों की बाहें थामे
जाता हूँ
अपने गावं
उसी सड़क पर चलकर ।
आज भी वह
वैसे ही पड़ी है
छालों से बने
अपने घावों को
सहलाती
और
कर रही है
इन्तजार
किसी के आने का
जो
उसकी जवानी
भले ही न लौटाए
पर उसके घावों पर
मरहम तो लगा जाये,
उसकी साँसों को
कुछ उम्र तो दे जाए ।
Dil Ka Aashiyana Where Every Relation has Its Relavance,Every Individual has his Place.Humanity Reigns Supreme.
Wednesday, May 5, 2010
Tuesday, May 4, 2010
सबेरा होनेवाला है
जब
मस्जिदों में होती
पहली अजान
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
जब वातावरण में
मंदिर के घंटे का स्वर
होता गुंजायमान
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
जब सुनाई देती
कोयल कि कूक
पक्षियों के कलरव के बीच
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
जब कानों तक आती
मां की
ममता-भरी आवाज
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
कुछ पल बाद जब गालों पर होता
पापा के स्नेहिल हाथों का स्पर्श
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
जब रसोई से आने लगती
बर्तनों के खड़कने की आवाज
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
जब पूरब हो जाता सिन्दूरी लाल
और धरती पर फैलने लगता प्रकाश
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
मस्जिदों में होती
पहली अजान
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
जब वातावरण में
मंदिर के घंटे का स्वर
होता गुंजायमान
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
जब सुनाई देती
कोयल कि कूक
पक्षियों के कलरव के बीच
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
जब कानों तक आती
मां की
ममता-भरी आवाज
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
कुछ पल बाद जब गालों पर होता
पापा के स्नेहिल हाथों का स्पर्श
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
जब रसोई से आने लगती
बर्तनों के खड़कने की आवाज
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
जब पूरब हो जाता सिन्दूरी लाल
और धरती पर फैलने लगता प्रकाश
समझ लेती मैं कि सबेरा होनेवाला है ।
Friday, April 30, 2010
वहम
नवजात
शिशु सा
खेला
तुम्हारी गोद में ,
तुम्हारी ऊँगली पकड़
पला-बढ़ा।
देखते ही देखते
तुम्हारी नजरों के सामने
हो गया बड़ा ।
पर, रुका नहीं
हमारी तरह ,
बढ़ता ही रहा,
बढ़ता ही रहा ,
और
विकराल हो गया ।
अब यह
हर रोज
डराएगा तुम्हें ,
तुम्हारे रातों की
नींद उड़ाएगा ,
छीन लेगा
दिन का चैन
क्योंकि
यह वहम है
तुमने ही पाल-पोस कर
बड़ा किया है
जिसे ।
शिशु सा
खेला
तुम्हारी गोद में ,
तुम्हारी ऊँगली पकड़
पला-बढ़ा।
देखते ही देखते
तुम्हारी नजरों के सामने
हो गया बड़ा ।
पर, रुका नहीं
हमारी तरह ,
बढ़ता ही रहा,
बढ़ता ही रहा ,
और
विकराल हो गया ।
अब यह
हर रोज
डराएगा तुम्हें ,
तुम्हारे रातों की
नींद उड़ाएगा ,
छीन लेगा
दिन का चैन
क्योंकि
यह वहम है
तुमने ही पाल-पोस कर
बड़ा किया है
जिसे ।
Thursday, April 29, 2010
ठहरा हुआ बचपन
गाँव में
आज भी निकलता है
चाँद ,
अँधेरी रात
जगमगाती है
जग-मग करते
जुगनुओं ,
झील-मिल
सितारों से ,
पूरब की ओट से
झांकता सूरज भी है
और साथ में है
ठहरा हुआ
हमारा बचपन ।
सुबह-सबेरे
दादाजी की ऊँगली पकड़
कंधे पे बस्ता ,
हाथ में चटाई लिए
स्कूल जाता
बचपन ।
मास्टर जी से
आँख बचाकर
ईमली के पेड़ से
ईमली चुराता
और फिर
मास्टर जी से
मार खाता ,
उनकी छड़ी छुपाता
बचपन ।
खेतों की मेड़ों पर
दौड़ लगाता ,
हरियाली में
घुल-मिल जाता ,
तितलियों के पीछे भागता ,
कबूतरों को दाना चुगाता,
नदी की रेत पर
घरौंदा बनाता बचपन ।
मेले में जाने की
जिद करता ,
गुब्बारे के लिए मचलता ,
सपनों से लबरेज
सच के काफी करीब था
बचपन ।
तालाब के किनारे
खड़े-खड़े
एक छोर से
दूसरे छोर तक
पानी पर
पत्थर के टुकड़े
तिराता बचपन।
ये बचपन ही तो था
जो किसी की गोद में ,
किसी के कंधे पर
चढ़ा होता था ,
पापा की मार से
बचने के लिए
मां के आँचल में
छुपा रहता था ।
ये बचपन ही तो है
जो आज भी मन को
गुदगुदाता है ,
अतीत में ले जाकर
यादों के पालने में
झुलाता है ।
आज हम बड़े हो गए हैं,
पर आज भी
पूरी शिद्दत से
ठहरा हुआ है बचपन
हमारी यादों में ।
आज भी निकलता है
चाँद ,
अँधेरी रात
जगमगाती है
जग-मग करते
जुगनुओं ,
झील-मिल
सितारों से ,
पूरब की ओट से
झांकता सूरज भी है
और साथ में है
ठहरा हुआ
हमारा बचपन ।
सुबह-सबेरे
दादाजी की ऊँगली पकड़
कंधे पे बस्ता ,
हाथ में चटाई लिए
स्कूल जाता
बचपन ।
मास्टर जी से
आँख बचाकर
ईमली के पेड़ से
ईमली चुराता
और फिर
मास्टर जी से
मार खाता ,
उनकी छड़ी छुपाता
बचपन ।
खेतों की मेड़ों पर
दौड़ लगाता ,
हरियाली में
घुल-मिल जाता ,
तितलियों के पीछे भागता ,
कबूतरों को दाना चुगाता,
नदी की रेत पर
घरौंदा बनाता बचपन ।
मेले में जाने की
जिद करता ,
गुब्बारे के लिए मचलता ,
सपनों से लबरेज
सच के काफी करीब था
बचपन ।
तालाब के किनारे
खड़े-खड़े
एक छोर से
दूसरे छोर तक
पानी पर
पत्थर के टुकड़े
तिराता बचपन।
ये बचपन ही तो था
जो किसी की गोद में ,
किसी के कंधे पर
चढ़ा होता था ,
पापा की मार से
बचने के लिए
मां के आँचल में
छुपा रहता था ।
ये बचपन ही तो है
जो आज भी मन को
गुदगुदाता है ,
अतीत में ले जाकर
यादों के पालने में
झुलाता है ।
आज हम बड़े हो गए हैं,
पर आज भी
पूरी शिद्दत से
ठहरा हुआ है बचपन
हमारी यादों में ।
Tuesday, April 27, 2010
शब्द मेरी पहचान
शब्द से
मैं ,
मेरे भाव ,
शब्द
मेरी पहचान,
शब्द
मेरा सपना ,
शब्द
मेरी कल्पना ,
शब्द ही
मेरी उड़ान,
शब्द
मेरा सच ,
शब्द से ही
मेरा सारा ज्ञान ,
शब्द
मेरी धरती,
शब्द
मेरा आकाश ,
शब्द
घना अँधेरा ,
शब्द ही
सूर्यप्रकाश ।
शब्द में
सारे रिश्ते ,
शब्द
मेरा विश्वाश
शब्द
मेरी दृष्टि ,
शब्द
मेरी सांस ,
शब्द
मेरा ईश्वर
शब्द ही
ब्रह्माण्ड ।
मैं ,
मेरे भाव ,
शब्द
मेरी पहचान,
शब्द
मेरा सपना ,
शब्द
मेरी कल्पना ,
शब्द ही
मेरी उड़ान,
शब्द
मेरा सच ,
शब्द से ही
मेरा सारा ज्ञान ,
शब्द
मेरी धरती,
शब्द
मेरा आकाश ,
शब्द
घना अँधेरा ,
शब्द ही
सूर्यप्रकाश ।
शब्द में
सारे रिश्ते ,
शब्द
मेरा विश्वाश
शब्द
मेरी दृष्टि ,
शब्द
मेरी सांस ,
शब्द
मेरा ईश्वर
शब्द ही
ब्रह्माण्ड ।
Monday, April 26, 2010
तुम
तुम
एक अनदिखी
कड़ी
हम सबको
जोडती सी ,
तुमसे ही
श्रंखला
संबंधों की ।
तुमसे ही
सतरंगी
हमारा जीवन ,
चाँद की चांदनी
तुम्ही से ,
सितारों की झील-मिल
तुम्ही से ।
तुमसे ही उजाला
उम्मीद के सूरज का,
तुमसे ही
महकता सबेरा,
चमकती दोपहरी ,
मोहक ढलती शाम
तुम्ही से ।
हमारे कण-कण में
तुम्हारा प्यार ,
तेरी व्याप्ति ,
तेरा विस्तार ।
तेरे बिना
हमारा जीवन
एक बिखरा घर,
एक डरावना
स्वप्न ।
तुम
हम सबका
जग-मग जीवनदीप ,
लेकिन
मैं अब भी
तुम्हें नहीं समझ पाया ,
समझ पाया
तो बस
तेरा प्यार,
तेरा समर्पण ,
तेरा त्याग,
तेरा बलिदान।
एक अनदिखी
कड़ी
हम सबको
जोडती सी ,
तुमसे ही
श्रंखला
संबंधों की ।
तुमसे ही
सतरंगी
हमारा जीवन ,
चाँद की चांदनी
तुम्ही से ,
सितारों की झील-मिल
तुम्ही से ।
तुमसे ही उजाला
उम्मीद के सूरज का,
तुमसे ही
महकता सबेरा,
चमकती दोपहरी ,
मोहक ढलती शाम
तुम्ही से ।
हमारे कण-कण में
तुम्हारा प्यार ,
तेरी व्याप्ति ,
तेरा विस्तार ।
तेरे बिना
हमारा जीवन
एक बिखरा घर,
एक डरावना
स्वप्न ।
तुम
हम सबका
जग-मग जीवनदीप ,
लेकिन
मैं अब भी
तुम्हें नहीं समझ पाया ,
समझ पाया
तो बस
तेरा प्यार,
तेरा समर्पण ,
तेरा त्याग,
तेरा बलिदान।
एक पेड़ की याचना
मुझे
मत काटो ,
मत मारो
मुझे ।
मैं रहता हूँ
सदा
तेरे साथ।
मैं तुम्हें
ढेर सारी छांव दूंगा ,
ओढ़ लूँगा सूरज को
जेठ की दोपहरी में ,
एक अच्छी सी ठांव दूंगा ।
साथ ही दूंगा
जीवन दायिनी हवा ,
भेजूंगा संदेशा
बादलों को ,
बुलाऊंगा उन्हें
तुम्हारे घर ,
कहूँगा
आँगन में बरस जाने को ,
तुमें सराबोर कर जाने को।
ढेर सारे
फल दूंगा
तुम्हें
खाने को ,
नहीं मांगूंगा
कोई प्रतिदान ,
मान ,
सम्मान ।
बस
देदो मुझे
एक
जीवनदान ।
मत काटो ,
मत मारो
मुझे ।
मैं रहता हूँ
सदा
तेरे साथ।
मैं तुम्हें
ढेर सारी छांव दूंगा ,
ओढ़ लूँगा सूरज को
जेठ की दोपहरी में ,
एक अच्छी सी ठांव दूंगा ।
साथ ही दूंगा
जीवन दायिनी हवा ,
भेजूंगा संदेशा
बादलों को ,
बुलाऊंगा उन्हें
तुम्हारे घर ,
कहूँगा
आँगन में बरस जाने को ,
तुमें सराबोर कर जाने को।
ढेर सारे
फल दूंगा
तुम्हें
खाने को ,
नहीं मांगूंगा
कोई प्रतिदान ,
मान ,
सम्मान ।
बस
देदो मुझे
एक
जीवनदान ।
Subscribe to:
Posts (Atom)