मैं रांझे की हीर लिखूं
या सीरी का फरहाद लिखूं,
या फिर जाकर ताजमहल में,
शाहजहाँ का प्यार लिखूं ,
कैसी कविता लिखूं आज मैं ।
आज चांदनी रात लिखूं
या तारों की बारात लिखूं ,
कल-कल बहती नदी लिखूं
या हरियाली की बात लिखूं,
कैसी कविता लिखूं आज मैं ।
मीठे से कुछ बोल लिखूं
या फिर जीवन अनमोल लिखूं ,
पल-भर की बरसात लिखूं
या जलते जेठ की बात लिखूं ,
कैसी कविता लिखूं आज मैं।
जीवन के कुछ पन्ने पलटूं
या जीवन के साथ चलूँ ,
या फिर ले लूँ कलम हाथ में
पीछे (बचपन) की कुछ बात लिखूं ,
कैसी कविता लिखूं आज मैं ।
मुंबई का इतिहास लिखूं
या फिर समुद्र की बात लिखूं ,
या फिर तट पर खड़े-खड़े
सूरज का अवसान लिखूं ,
कैसी कविता लिखूं आज मैं ।
जन-जन की मैं बात लिखूं
या दहशतगर्दी की बात लिखूं ,
या फिर उनकी बात लिखूं
जो हमसब की हैं जान बचाते,
कैसी कविता लिखूं आज मैं ।
Dil Ka Aashiyana Where Every Relation has Its Relavance,Every Individual has his Place.Humanity Reigns Supreme.
Friday, April 23, 2010
Thursday, April 22, 2010
सृजन का सुख
तुम मिली ,
मैं पूरा हुआ ,
सृजन का स्वप्न
हुआ साकार ,
धरती पूरी हुई ,
पूरा हुआ आकाश ।
ख़ुशी है
अपनी दुनियां
बसाने की,
बस गम है
"उनसे "
बिछड़ जाने का।
मैं इस सच से
मुंह मोड़ नहीं सकता ,
तुझसे नाता
तोड़ नहीं सकता ।
मेरा निष्कासन
बन गया
तुमसे मिलन का साधन,
और मिला
सृष्टि-सृजन का सुख,
सुअवसर ,
और मिला
जीवन-चक्र ।
मेरा अतीत
मेरे साथ नहीं ,
कोई बात नहीं ,
"उनका" प्यार
मेरे साथ नहीं ,
कोई बात नहीं ।
तुम्हारे प्यार के सहारे
जी लूँगा ,
करूंगा सृजन का स्वप्न
साकार ,
ढूंढ़ लूँगा
तेरे मनुहार में
"उनसे" बिछड़ने के दुःख
का पर्याय ।
आंसू नहीं बहाऊंगा,
नहीं करूगा फरियाद,
मुझे अकेलापन नहीं ,
तुम्हारा साथ चाहिए ,
मुझे स्वर्ग नहीं ,
सृष्टि का संचार चाहिए ।
भूलकर अपना अतीत
नयी दुनियां बसाऊंगा ,
जीऊंगा वर्तमान में
सृजन का जश्न मनाऊंगा ।
मैं पूरा हुआ ,
सृजन का स्वप्न
हुआ साकार ,
धरती पूरी हुई ,
पूरा हुआ आकाश ।
ख़ुशी है
अपनी दुनियां
बसाने की,
बस गम है
"उनसे "
बिछड़ जाने का।
मैं इस सच से
मुंह मोड़ नहीं सकता ,
तुझसे नाता
तोड़ नहीं सकता ।
मेरा निष्कासन
बन गया
तुमसे मिलन का साधन,
और मिला
सृष्टि-सृजन का सुख,
सुअवसर ,
और मिला
जीवन-चक्र ।
मेरा अतीत
मेरे साथ नहीं ,
कोई बात नहीं ,
"उनका" प्यार
मेरे साथ नहीं ,
कोई बात नहीं ।
तुम्हारे प्यार के सहारे
जी लूँगा ,
करूंगा सृजन का स्वप्न
साकार ,
ढूंढ़ लूँगा
तेरे मनुहार में
"उनसे" बिछड़ने के दुःख
का पर्याय ।
आंसू नहीं बहाऊंगा,
नहीं करूगा फरियाद,
मुझे अकेलापन नहीं ,
तुम्हारा साथ चाहिए ,
मुझे स्वर्ग नहीं ,
सृष्टि का संचार चाहिए ।
भूलकर अपना अतीत
नयी दुनियां बसाऊंगा ,
जीऊंगा वर्तमान में
सृजन का जश्न मनाऊंगा ।
दिल कि बात
चाँद-सितारों तक
सिमटकर रह जाती थी
मेरी बात।
मुझे तो चाहिए था ,
बस तुम्हारा साथ ।
तमन्ना थी
तुम रहो पास
पल-दो-पल,
यादों में समेटकर
रख लूं तुम्हें ,
आँखों में बसा लूं
तेरी तस्वीर,
उसके सहारे ही
कट जायेंगे
मेरे दिन और रात ।
चाँद-सितारों तक
सिमटकर रह जाती है
मेरी बात।
सिमटकर रह जाती थी
मेरी बात।
मुझे तो चाहिए था ,
बस तुम्हारा साथ ।
तमन्ना थी
तुम रहो पास
पल-दो-पल,
यादों में समेटकर
रख लूं तुम्हें ,
आँखों में बसा लूं
तेरी तस्वीर,
उसके सहारे ही
कट जायेंगे
मेरे दिन और रात ।
चाँद-सितारों तक
सिमटकर रह जाती है
मेरी बात।
Wednesday, April 21, 2010
नई दुनियां बसा लेंगे
कौन कहता है मन में उमंगें नहीं मारती हिलोर,
कौन कहता है बरसात में नहीं नाचता मन-मोर।
बस एक बार पावस की फुहार बन आ जाओ ,
एक बार रिमझिम के मीठे गीत सुना जाओ,
रेगिस्तान में भी लहलहाती फसल उगा देंगे,
नदियों की कौन कहे समंदर में भी तूफान उठा देंगे ।
जब भी फुर्सत हो मेरी यादों में आ के बस जाना ,
मेरे सपनों को अपने अरमानों से सजा जाना ,
तुम रहो-न-रहो मेरे पास कोई बात नहीं,
सारी जिंदगी पलों में काट जायेंगे ।
मुझे आज भी तेरे आने का इन्तजार रहता है,
मेरा दिल आज भी तुमसे मिलने को बेकरार रहता है,
अब भी अरमान है कि तुम रूबरू मेरे हो जाओ ,
आना गर मुनासिब न लगे तुमको अपने खयाल दे जाओ।
गर मिली जमीन तो आसमा बना लेंगे ,
खुदी रही तो अपना खुदा बना लेंगे,
बस एकबार तेरा साथ मुझको मिल जाये ,
अपनी एक अलग दुनियां बसा लेंगे ।
कौन कहता है बरसात में नहीं नाचता मन-मोर।
बस एक बार पावस की फुहार बन आ जाओ ,
एक बार रिमझिम के मीठे गीत सुना जाओ,
रेगिस्तान में भी लहलहाती फसल उगा देंगे,
नदियों की कौन कहे समंदर में भी तूफान उठा देंगे ।
जब भी फुर्सत हो मेरी यादों में आ के बस जाना ,
मेरे सपनों को अपने अरमानों से सजा जाना ,
तुम रहो-न-रहो मेरे पास कोई बात नहीं,
सारी जिंदगी पलों में काट जायेंगे ।
मुझे आज भी तेरे आने का इन्तजार रहता है,
मेरा दिल आज भी तुमसे मिलने को बेकरार रहता है,
अब भी अरमान है कि तुम रूबरू मेरे हो जाओ ,
आना गर मुनासिब न लगे तुमको अपने खयाल दे जाओ।
गर मिली जमीन तो आसमा बना लेंगे ,
खुदी रही तो अपना खुदा बना लेंगे,
बस एकबार तेरा साथ मुझको मिल जाये ,
अपनी एक अलग दुनियां बसा लेंगे ।
कैसी दुनियां
जीवन सच एक
लेकिन जीवन के रंग अनेक ।
कहीं भूख से बिलबिलाता बचपन ,
प्यास से तड़पते लोग
तो कहीं स्विमिंग पूल में नहाते ,
जश्न मनाते, इतराते लोग।
कहीं दर्द एक लम्बी दास्तान,
मुसीबत सामने खड़ी सीना तान ,
वहीँ दूसरी ओर
बियर में डूबते-उतराते,
पार्टियों में मौज मनाते लोग ।
कहीं अफ्रीका का इथियोपिया ,
कहीं एशिया , कहीं यूरोप ।
कहीं जीवन रोग ,
कहीं जीवन भोग ।
कहीं भूख से उबलकर बाहर आती आँखे,
कातर नजरों में उम्मीद लिए लोग ,
वहीँ समंदर पर दौड़ लगाते,
सूरज में नहाते लोग ।
कहीं हाथों में कटोरा लिए लोगों की लम्बी कतार,
कही खानेवाला नदारत ,
गोदामों में सड़ता अन्न का भंडार।
कहीं भीख मांगकर गुजारा करते लोग,
कहीं भीख देकर इतराते लोग,
कहीं पोषण अपार ,
कहीं कुपोषण की भरमार ।
कहीं चूल्हे के पास सिमटा
पूरा परिवार ,
कहीं किचेन फाईव स्टार।
कहीं भूकंप,भुखमरी ,बेकारी ,
कहीं सरेआम अन्न की कालाबाजारी,
कहीं मांस का ढेर लगता शरीर ,
कहीं हड्डियों के ढांचे पर टिका शरीर ।
कही टुकड़ों पर पलता बचपन,
कहीं टुकड़ों पर लेटा बचपन,
कहीं फाईव स्टार स्कूल जाता बचपन ,
कहीं स्कूल के ख्वाब सजाता बचपन।
लेकिन जीवन के रंग अनेक ।
कहीं भूख से बिलबिलाता बचपन ,
प्यास से तड़पते लोग
तो कहीं स्विमिंग पूल में नहाते ,
जश्न मनाते, इतराते लोग।
कहीं दर्द एक लम्बी दास्तान,
मुसीबत सामने खड़ी सीना तान ,
वहीँ दूसरी ओर
बियर में डूबते-उतराते,
पार्टियों में मौज मनाते लोग ।
कहीं अफ्रीका का इथियोपिया ,
कहीं एशिया , कहीं यूरोप ।
कहीं जीवन रोग ,
कहीं जीवन भोग ।
कहीं भूख से उबलकर बाहर आती आँखे,
कातर नजरों में उम्मीद लिए लोग ,
वहीँ समंदर पर दौड़ लगाते,
सूरज में नहाते लोग ।
कहीं हाथों में कटोरा लिए लोगों की लम्बी कतार,
कही खानेवाला नदारत ,
गोदामों में सड़ता अन्न का भंडार।
कहीं भीख मांगकर गुजारा करते लोग,
कहीं भीख देकर इतराते लोग,
कहीं पोषण अपार ,
कहीं कुपोषण की भरमार ।
कहीं चूल्हे के पास सिमटा
पूरा परिवार ,
कहीं किचेन फाईव स्टार।
कहीं भूकंप,भुखमरी ,बेकारी ,
कहीं सरेआम अन्न की कालाबाजारी,
कहीं मांस का ढेर लगता शरीर ,
कहीं हड्डियों के ढांचे पर टिका शरीर ।
कही टुकड़ों पर पलता बचपन,
कहीं टुकड़ों पर लेटा बचपन,
कहीं फाईव स्टार स्कूल जाता बचपन ,
कहीं स्कूल के ख्वाब सजाता बचपन।
कहीं गरीबी ढोती अपना नंगा बदन ,
कहीं अमीरी नाचती नंगा नाच ,
हमाम में सब नंगे हैं ,सच है ,
बस कारण अलग-अलग हैं ।
कहीं गरीबी में फटा कपड़ा ,
कहीं फैशन में घटा कपड़ा।
कहीं झोपड़ों में दिन काटते लोग ,
कहीं महलों की शोभा बढ़ाते लोग ।
कहीं गोद उठाते लोग
कहीं गोद उजाड़ते लोग ।
कैसी है ये दुनियां !
शायद ऐसी ही है दुनियां।
Tuesday, April 20, 2010
नींव की ईंट
मैं
नींव की ईंट
बना,
पड़ा रहूँगा चुप-चाप
धरती के सीने में दफ़न
अनजानी सी पहचान लिए
ताकि तुम
गगनचुम्बी इमारत
बन सको,
ऊँचा ,बहुत ऊँचा
उठ सको।
लोग देखेंगे तुम्हे ,
सराहेंगे तुम्हारा कद ,
तेरा सौंदर्य !
औरों की तरह
तुम्हें भी याद नहीं आऊंगा
नींव के नीचे पड़ा मैं
क्योंकि नजर से दूर रहकर
तेरे दिल में
नहीं बस पाउँगा मैं ।
यह सच है ,
और
उतना ही शाश्वत और चिरंतन
जितना सूरज ,चाँद ,सितारे ,
धरती और आकाश।
नींव की ईंट
बना,
पड़ा रहूँगा चुप-चाप
धरती के सीने में दफ़न
अनजानी सी पहचान लिए
ताकि तुम
गगनचुम्बी इमारत
बन सको,
ऊँचा ,बहुत ऊँचा
उठ सको।
लोग देखेंगे तुम्हे ,
सराहेंगे तुम्हारा कद ,
तेरा सौंदर्य !
औरों की तरह
तुम्हें भी याद नहीं आऊंगा
नींव के नीचे पड़ा मैं
क्योंकि नजर से दूर रहकर
तेरे दिल में
नहीं बस पाउँगा मैं ।
यह सच है ,
और
उतना ही शाश्वत और चिरंतन
जितना सूरज ,चाँद ,सितारे ,
धरती और आकाश।
Monday, April 19, 2010
कवि और कविता
कविता कवि की जान है,
उसका ईमान ,
उसकी कल्पना ,
उसके मन की उडान है ।
कविता ही उसका सच ,
कविता ही उसका मान ,
कविता ही उसकी पहचान है।
कविता ही उसका इष्ट ,
कविता ईश्वर साकार ,
कविता से ही वह,
कविता उसका पर्याय ।
कविता उसका जीवन-आधार,
कविता से उसका जनाधार
कविता कहीं गंगा ,
कहीं यमुन-धार ,
कहीं निर्झर अविराम ,
कहीं गगन निराकार ।
कविता पूरनमासी का चाँद ,
कवि उसका चातक,
कवि उसका चकोर ,
कविता उमड़ता बादल ,
कवि नर्तक मयूर ।
कविता फूलों की बगिया
कवि उस बगिया का माली ,
कवि हर-पल एक पात्र,
कविता उसके मन की बातें ,
कविता उसकी कहानी ,
उसी की जुबानी ।
उसका ईमान ,
उसकी कल्पना ,
उसके मन की उडान है ।
कविता ही उसका सच ,
कविता ही उसका मान ,
कविता ही उसकी पहचान है।
कविता ही उसका इष्ट ,
कविता ईश्वर साकार ,
कविता से ही वह,
कविता उसका पर्याय ।
कविता उसका जीवन-आधार,
कविता से उसका जनाधार
कविता कहीं गंगा ,
कहीं यमुन-धार ,
कहीं निर्झर अविराम ,
कहीं गगन निराकार ।
कविता पूरनमासी का चाँद ,
कवि उसका चातक,
कवि उसका चकोर ,
कविता उमड़ता बादल ,
कवि नर्तक मयूर ।
कविता फूलों की बगिया
कवि उस बगिया का माली ,
कविता क्षितिज की लाली ,
खेतों में फैली हरियाली ,
कवि उस खुशहाली का सूत्र-धार।
कवि हर-पल एक पात्र,
कविता उसके मन की बातें ,
कविता उसकी कहानी ,
उसी की जुबानी ।
Subscribe to:
Posts (Atom)